कांग्रेस पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों में उम्मीदवार बनने के इच्छुक कार्यकर्ताओं से आवेदन मंगवाए हैं। इसमें सबसे ज्यादा आवेदन चंद्रपुर विधानसभा सीट के लिए आए हैं, जबकि बल्हारपुर से दस और वरोरा से नौ आवेदन कांग्रेस कार्यालय को प्राप्त हुए हैं। खास बात यह है कि ब्रह्मपुरी और राजुरा विधानसभा सीटों से एक भी कार्यकर्ता ने चुनाव लड़ने के लिए आवेदन नहीं किया है।

चंद्रपुर जिले के ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष धोटे और शहर अध्यक्ष रामू तिवारी को कई कार्यकर्ताओं ने आवेदन सौंपे हैं, वहीं कुछ उम्मीदवार सीधे मुंबई स्थित कांग्रेस कार्यालय में अपने आवेदन लेकर गए हैं।

लोकसभा चुनावों में मिली सफलता ने कांग्रेस को आत्मविश्वास से भर दिया है। विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के परिणाम कांग्रेस के पक्ष में रहे हैं, जिसके चलते कार्यकर्ताओं में विधानसभा चुनाव लड़ने की उत्सुकता देखी जा रही है। बल्हारपुर, चंद्रपुर, और चिमूर जैसी विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संख्या काफी अधिक है।

 प्रमुख दावेदार:

चंद्रपुर विधानसभा सीट:
1. सुधाकर अभोंरे (मुंबई कार्यालय)
2. अनिरुद्ध वनकर (शहर कार्यालय)
3. पवन आगदारी (शहर कार्यालय)
4. प्रशांत रामटेके (शहर कार्यालय)
5. डॉनी संतावार (शहर कार्यालय)
6. अनिल नगराडे (शहर कार्यालय)
7. कुनाल राऊत (शहर कार्यालय)
8. प्रविन पडवेकर (ग्रामीण कार्यालय)
9. दिलीप कामडे (ग्रामीण कार्यालय)
10. गौतम नागदेवे (शहर कार्यालय)
11. अनुश्री दहेगावकर (ग्रामीण कार्यालय)
12. राजु झोडे (ग्रामीण कार्यालय)
13. राजेश अडूर (शहर कार्यालय)
14. अश्विनी खोब्रागडे (शहर कार्यालय)
15. महेश मेंडे (मुंबई कार्यालय)
16. संजय रत्नपारखी (शहर कार्यालय)

बल्हारपुर विधानसभा सीट:
1. बंडू धोतरे
2. संतोश रावत
3. अभिसाशा गावतुरे
4. घनशाम मुलचंदानी
5. राजु झोडे
6. संजय घाटे
7. विश्वास झाडे
8. नंदु नागरकर

वरोरा विधानसभा सीट:
1. पुरुषोत्तम सातपुते
2. चेतन कुटेमाटे
3. अनिल धानोरकर
4. शेख सौदागर
5. राजु चिकटे
6. नम्रता ठेमस्कर
7. दिनेश चोखारे

चिमुर विधानसभा सीट:
1. सतिश वारजुरकर
2. धनराज मुंगले
3. दिगांबर गिरपुडे
4. पंजावराव गावंडे
5. जांबुळे

ब्रह्मपुरी और राजुरा विधानसभा सीटों के लिए अभी तक कांग्रेस के किसी भी कार्यकर्ता ने आवेदन नहीं किया है।